फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Development work worth Rs 120 crore carried out in five years: Poonam

पांच वर्षों में 120 करोड़ के विकास कार्य कराए : पूनम

Sat, 07 Feb 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 120 crore carried out in five years: Poonam
भाड़ावास गेट मार्ग की बनी नई सड़क। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद के मौजूदा हाउस का कार्यकाल 16 जनवरी को पूरा हो गया है। इसके बाद अब चेयरपर्सन और भाजपा पार्षद विकास कार्यों की उपलब्धियां गिना रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन पूनम यादव ने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में नगर परिषद में कुल 118 करोड़ के काम हुए, जबकि बीते 5 वर्षों में 120 करोड़ के विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन

27 करोड़ के काम प्रक्रिया में हैं और 20 करोड़ को वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 2018 से 2024 के बीच करीब 22-23 कॉलोनियां नियमित हुईं, जिनमें सड़क व सीवर की सुविधा उनके कार्यकाल में दी गई। 600 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया। ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए कुछ को ब्लैकलिस्ट भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कामों में मिली सफलता : ब्रास मार्केट में सड़के बनाना, मुख्य बाजारों में सड़कें, नए बस अड्डे के टेंडर, 10 एकड़ जमीन पर जल आपूर्ति योजना प्रस्तावित, आईओसी चौक से हरि नगर तक 14 करोड़ की सीसी रोड, पार्कों की मेंटनेंस, चौक चौराहों की मेंटनेंस, 2500 स्ट्रीट लाइट लगाई गईं है।
-
ये वादे रह गए अधूरे

रेवाड़ी को नगर निगम बनाना, शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाना, बाजारों में अंडरग्राउंड पार्किंग, 15 स्थानों पर बायो टॉयलेट कॉम्पलेक्स, 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन हटाना, महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र, ब्रास मार्केट-2 का निर्माण, मोबाइल डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं मिल पाई।

------
आरक्षण के चलते स्थिति अलग
फिलहाल धारूहेड़ा व रेवाड़ी दोनों निकायों में भाजपा का कब्जा है लेकिन कांग्रेस इन्हें छीनने की पूरी तैयारी में जुटी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने-अपने दावे ठोकते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं रेवाड़ी में सीट एससी आरक्षण के चलते स्थिति अलग जरूर है, लेकिन यहां भी दावेदारों की कतार लगातार लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed