फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Development of Rewari will get new momentum in the budget of the coalition government

Rewari News: गठबंधन सरकार के बजट में रेवाड़ी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Development of Rewari will get new momentum in the budget of the coalition government
रेवाड़ी। जेजेपी जिला प्रवक्ता अमन जून ने हरियाणा गठबंधन सरकार की ओर से रेवाड़ी और प्रदेश के लिए किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से बताया। जून ने बताया कि जल समस्या के समाधान के लिए दो परियोजनाओं की योजना बनाई गई है। इसमें गुड़गांव जलापूर्ति चैनल की रि-मॉडलिंग और मेवात फिडर पाइप लाइन परियोजना शामिल हैं, जिससे धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के गांव की वर्ष 2050 तक की पेयजल और औद्योगिक उपयोग के पानी की मांग को पूरा करने के लिए आयोजित की गई है। इनकी मौजूदा क्षमता 175 क्यूसेक से बढ़ाकर 686 क्यूसेक की जाएगी। इन दो परियोजनाओं पर 3028 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है तथा यह कार्य अगस्त 2024 तक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


अमन जून ने जिला रेवाड़ी की रोड कनेक्टविटी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार रेवाड़ी बाईपास, रेवाड़ी-नारनौल, रेवाड़ी-दिल्ली-गुडगांव और पटौदी से रेवाड़ी के बीच रोड कनेक्टविटी बढ़ाने पर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने एक अन्य मंजूरी दी है। इसके तहत हिसार से महेंद्रगढ़, महेन्द्रगढ़-रेवाड़ी और रेवाड़ी से तावडू के बीच भविष्य में सड़क कनेक्टविटी और बेहतर की जाएगी। उन्होंने बताया प्रदेश में फिलहाल एक दर्जन एक्सप्रेस-वे और तीन नेशनल हाईवे हैं। इसके बावजूद गठबंधन सरकार इनकी संख्या बढ़ने के लिए निरंतर कर रही है। इसी तरह सिंचाई के क्षेत्र में नहरों के सुधार के लिए पिछले साल के मुकाबले अधिक बजट देना अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के टार्गेट को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed