{"_id":"65f0b96b1005d8fb320f88f6","slug":"development-of-railways-helps-in-the-progress-of-rewari-vandana-popli-rewari-news-c-198-1-rew1001-201973-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमार्ग का विकास रेवाड़ी की प्रगति में सहायक : वंदना पोपली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमार्ग का विकास रेवाड़ी की प्रगति में सहायक : वंदना पोपली
Wed, 13 Mar 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय रेल को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री ने 85 हजार करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 674 स्टेशनों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें रेवाड़ी स्टेशन पर भी परियोजना का शिलान्यास किया गया। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने की।
वंदना पोपली ने कहा इंफ्रास्ट्रक्चर में आज जिस प्रकार से भारत प्रगति कर रहा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। रेवाड़ी में चारों तरफ जिस प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास हुआ है, वह अभूतपूर्व है। सड़कों के विकास के साथ-साथ रेलमार्ग का विकास रेवाड़ी की प्रगति में सहायक बना है। 152 डी, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा रेवाड़ी के आसपास बने हुए हाईवे विकास की नई गाथा कह रहे हैं। रेवाड़ी स्टेशन के विकास के कार्य प्रगति पर हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल और सुनील ग्रोवर तथा सोमदत्त प्रधान के साथ सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।