फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Developed Agriculture Resolution Campaign will provide direction to farmers: Chaudhary Bhagirath

विकसित कृषि संकल्प अभियान से मिलेगी किसानों को दिशा : चौधरी भागीरथ

Sat, 07 Jun 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Developed Agriculture Resolution Campaign will provide direction to farmers: Chaudhary Bhagirath
फोटो : 26बावल कृषि कॉलेज में संबोधित करते केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजस्थान के अजमेर से सांसद व केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को कृषि तकनीक और नवीनतम अनुसंधान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अभियान से किसानों को दिशा मिल रही है। वह चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बावल परिसर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधत कर रहे थे।
चौधरी ने कहा कि इस अभियान से किसानों को अपनी आय बढ़ाने और कृषि उत्पादकता में सुधार करने में मदद मिलेगी। विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य खरीफ और रबी फसलों की बुवाई के मौसम से पहले फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन में सुधार के लिए समय पर क्षेत्र-स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करना है।
विज्ञापन

इसका लक्ष्य 723 जिलों के 65 हजार से अधिक गांवों में जानकारी देना है । उन्होंने कहा कि हमें बाजार की मांग के अनुसार फसलें उगानी चाहिए। हमें जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर, हमें जल संचयन और माइक्रो इरिगेशन के महत्व को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जरूरत के हिसाब से ही खाद डालने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ, मांगीलाल जाट रहे। कार्यक्रम में 400 किसानों ने हिस्सा लिया l

---------------

न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर जोर

मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने समस्याएं बताईं जिनका समाधान का आश्वासन दिया गया। मंत्री ने कहा कि अगर पहले की सरकारें ध्यान देतीं तो किसान कर्ज मुक्त होता। अब किसानों को फसल का उचित दाम मिलने लगा है। किसानों की स्थिति में सुधार आने लगा है। किसानों के कर्ज माफ करने की बजाय उन्हें उन्नत बीज उपलब्ध करवाने होंगे, तभी उनकी स्थिति में सुधार आएगा। मंत्री ने धारूहेडृा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म का अवलोकन किया। यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसल की प्रदर्शनी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed