{"_id":"65a03030b7a8359228041dc9","slug":"detailed-discussion-on-eight-aspects-of-nep-2020-rewari-news-c-198-1-rew1003-8458-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनईपी 2020 के आठ पहलुओं पर की विस्तृत चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनईपी 2020 के आठ पहलुओं पर की विस्तृत चर्चा
Thu, 11 Jan 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में एनईपी-2020 पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का वीरवार को समापन हो गया।
कार्यशाला मुख्य संरक्षक एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि कार्यशाला में पूरे सप्ताह महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं एक्सटेंशन लेक्चरर ने अपनी प्रस्तुतियां डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत कीं। कार्यशाला में एनईपी-2020 के सभी आठ पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति एवं चर्चा हुई। महाविद्यालय एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने डिजिटल ऑनलाइन एजुकेशन के सभी मुख्य एप्लीकेशंस जैसे यू ट्यूब, गूगल मीट, जूम, गूगल क्लास रूम आदि पर विस्तृत प्रस्तुति एंव प्रशिक्षण दिया। डॉ. सुधीर कुमार यादव ने कार्यशाला के समापन पर सभी प्रस्तुतियों की सराहना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। समापन भाषण में डॉ. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन जिस उद्देश्य से किया था वह पूरा हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एनईपी 2020 की सभी बारीकियों को समझाना था और प्राध्यापकों को नई टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षित करना था। डॉ. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि भविष्य में भी महाविद्यालय ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा। कार्यशाला संयोजक विवेक कुमार ने सात दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी स्टाफ सदस्यों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला में प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, डॉ. लाजवंती, मंजीत कुमार, डॉ. संध्या, प्रीति एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।