Atiq Ahmed and Ashraf Murder: डिप्टी सीएम दुष्यंत बोले, पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग होना गंभीर मुद्दा
हरियाणा के डिप्टी सीएम ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर कहा कि घटना कानून व्यवस्था के लिए काफी गंभीर मुद्दा है। क्योंकि फायरिंग पुलिस सुरक्षा के बीच हुई।
विस्तार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने दुष्यंत चौटाला से पुलिस हिरासत में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर गरमाई सियासत के बार में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था के लिए काफी गंभीर मुद्दा है कि पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग हुई। जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश होता वह डीजीपी से जरूर बात करते, लेकिन ये दूसरी सरकार का मामला वह इस मामले में ज्यादा बता पाएगी।
#WATCH | On the murder of Atiq Ahmed & Ashraf in police custody, Haryana Deputy CM & JJP leader Dushyant Chautala, who is a BJP ally, says, "The incident is quite a serious issue for law and order that firing happened amid police security. There should be a thorough enquiry" pic.twitter.com/QNEYQxEFeu
— ANI (@ANI) April 22, 2023
दुष्यंत चौटाला ने गांव बोहका व खोरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश का चंहुमुंखी विकास कराने में लगी है। उन्होंने कहा कि कुछ सालों के अंदर ही हमने लोगों के हितों को लेकर कई बड़े फैसले लिए है, जिनका आज प्रदेश की जनता का भरपूर लाभ मिल रहा है।