फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dense fog in the morning, sunshine in the afternoon

Rewari News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकली धूप

Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, sunshine in the afternoon
फोटो : 03जिले में अलसुबह पड़ा कोहरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दो दिन बाद मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। लोग अपने घरों की छतों और पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया।
सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया था जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद धूप निकली। हालांकि सर्द हवा के चलने से लोगों को धूप में भी ठंड का अहसास हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में करीब साढ़े 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। फिलहाल यह मौसम फसलों के लिहाज से बेहतर है। ठंड से गेहूं व सरसों की फसल को लाभ होगा। गेहूं में फुटाव अच्छा होगा और बरसात हुई तो सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस महीने 4 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते दिखाई नजर आएंगे।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूरे इलाके में मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed