{"_id":"66cb73f15f72da29ca031eca","slug":"demonstration-for-underpass-construction-rewari-news-c-198-1-rew1001-208540-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंडरपास निर्माण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंडरपास निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
Sun, 25 Aug 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे पर अधूरे पड़े अंडरपास को लेकर राजगढ़ में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें अंडरपास कार्य जल्द पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गोविंदपुर अंडरपास के पास प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि रेवाड़ी-नारनौल हाईवे स्थित गोविंदपुरी अंडरपास का कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अंडरपास का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है लेकिन 20 प्रतिशत कार्य होना है। निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से रेलवे ट्रैक व नेशनल हाईवे पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि जिले का यह पहला गांव है जिसका कोई सरकारी रास्ता नहीं है। गांव के बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों के साथ-साथ किसानों को खेत जाने के लिए तीन रेलवे लाइनों को पार करना पड़ता है। हरा चारा लाने के लिए ट्रैक पार करना होता है।
आठ वर्ष पहले खोल ब्लॉक के 58 गांवों की संघर्ष समिति ने 135 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बावल रैली में गोविंदपुरी में अंडरपास बनाने की घोषणा की थी जिसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पंचायत में तय किया गया कि अगर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जगदीश यादव, राज यादव, पृथ्वी सिंह, जय किशन, मलखान सिंह, जयसिंह, राजीव यादव, जयपाल पूर्व पंच, राजेन्द्र पूर्व पंच, संजय सरपंच मौजूद थे।ज