{"_id":"65f3605c7d4ed6a4b70bbd65","slug":"demonstration-against-not-correcting-road-level-rewari-news-c-198-1-rew1001-202087-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क लेवल सही नहीं करने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क लेवल सही नहीं करने पर किया प्रदर्शन
Fri, 15 Mar 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाजार के व्यापारियों ने सड़क लेवल सही नहीं बनाने पर पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन किया। गार्दा
मस्जिद कटला बाजार रोड पर दो दिन पहले सड़क निर्माण में लेवल सही नहीं बनाएं जाने पर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया। दुकानदारों ने बताया कि जब सड़क बनाईं जा रही थी तब भी मिस्त्री को भी सड़क का लेवल सही करने के लिए कहा था। इसके बावजूद भी सड़क का लेवल नीचा कर दिया गया। इससे कल मामूली बरसात में ही सड़क पर पानी भर गया। आगे पानी का निकास नहीं हो सका। एक ही जगह पर पानी खड़ा हुआ है।
जब बरसात का मौसम आएगा तो हालात बहुत बुरे हो जाएंगे। व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने उपायुक्त कार्यालय को भी ईमेल करके मामले की सूचना दे दी। नगर परिषद को भी सूचित कर दिया, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई है। विरोध, प्रदर्शन करते हुए चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही इस सड़क का लेवल सही नहीं किया गया तो प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन तेज करेंगे। इस मौके पर दुकानदार जितेंद्र जिंदल , घनश्याम यादव, राकेश सचदेवा, मनीष मक्कड,संजय सचदेवा, सुरेश शर्मा, राजीव यादव,नितिन अग्रवाल, भगवत प्रसाद और त्रिलोक यादव मौजूद थे।