{"_id":"66c8f7b7417332075f0fe5e4","slug":"demonstration-against-non-commencement-of-construction-of-overbridge-rewari-news-c-198-1-rew1001-208432-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओवरब्रिज का निर्माण शुरू न होने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओवरब्रिज का निर्माण शुरू न होने के विरोध में प्रदर्शन
Sat, 24 Aug 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर रेलवे के जीएम को ज्ञापन देने के लिए अड़े लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को स्थनायी लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान परशुराम कॉलोनी, कंपनी बाग, जाटूवास, खंडोला के ग्रामीणों ने जसबीर चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ को ज्ञापन देने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की बहस हुई।
रेलवे महाप्रबंधक अभिताभ निरीक्षण यान ट्रेन से भाड़ावास फाटक पर आए थे। इस दौरान लोगों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन देने का प्रयास किया। निरीक्षण यान ट्रेन से उतर कर कुछ कर्मचारी ज्ञापन लेने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। कहा कि वे महाप्रबंधक को ही ज्ञापन देंगे। कुछ समय बाद महाप्रबंधक अमिताभ ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। लोगों ने उन्हेें बताया कि भाड़ावास फाटक पर एचएसआरडीसी की तरफ से ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। रेलवे ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है, जिससे 35 गांव व चार कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हो रही है। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द ठोस कदम उठाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने दोपहर 1 बजे धरना समाप्त किया।
मनोज गर्ग, सुरेश लाला, करतार, पवन गर्ग, राजवीर, बलबीर, नवरत्न, जय सिंह ने बताया कि 18 माह में बनने वाला ओवरब्रिज 3 वर्ष बाद भी अधूरा है। यही कारण है कि परेशान लोगों ने धरना दिया। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री बनवारी लाल ने एक बार भी यहां का निरीक्षण नहीं किया है, जबकि यह इलाके की सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
सर्विस रोड की पैमाइश को लेकर भी फंसा हुआ है पेच
रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाइवे -15 पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग नंबर-61ए (भाड़ावास फाटक) पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड कम छोड़े जाने को लेकर लोग काफी परेशान हैं। इसी को लेकर वार्ड नंबर 22 ओर 23 के निवासी लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन दे रहे हैं। देवेंद्र, राजेश, जसवंत, पवन ने बताया कि सर्विस रोड 6 फीट से भी कम रह जाने से भविष्य में समस्याएं होंगी, जिसमें बिजली विभाग के खंबे, पानी की लाइन व सीवर लाइन भी है। इसकी वजह से रास्ता और भी संकरा हो जाएगा। जिससे भविष्य में ना तो फायर ब्रिगेड की गाडी जा सकेगी, ना एम्बुलेंस, बच्चों की स्कूल बसें व कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएंगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां की 4 कॉलोनी कंपनीबाग, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व परशुराम कॉलोनी की 5 हजार की आबादी प्रभावित होगी। क्योंकि लोगों का विभिन्न कामों से यहां आना-जाना रहता है।