फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demolished construction in illegal colony

Rewari News: अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त कराया

Tue, 19 May 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demolished construction in illegal colony
रामपुरा में अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को गांव रामपुरा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त कराया। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिन निर्माणों पर कार्रवाई की गई, वे बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ बनाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को भी भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। विभाग ने कहा कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सपने दिखाकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब विभाग कार्रवाई करता है तो प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में जाकर कॉलोनी की वैधता की जांच कर सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले सरकार के नियमों के अनुसार अनुमति लेना जरूरी है।

विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और केवल वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की है, ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed