फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demanding compensation for the crop, the farmers staged a sit-in at the agriculture office

फसल के मुआवजे की मांग करते हुए किसानों ने कृषि कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 06 Aug 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demanding compensation for the crop, the farmers staged a sit-in at the agriculture office
कृषि कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बारिश से बर्बाद हुई फसल के मुआवजा की मांग को लेकर गठित कमेटी एवं संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को कृषि एवं कल्याण कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उदयराज मीरपुर ने की। संचालन किसान नेता अभय सिंह फिदेड़ी ने किया। मुआवजे व किसानों की अन्य मांगों को लेकर 9 अगस्त को भी नेहरू पार्क में एकत्रित होकर किसान संगठन प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि संबंधित अधिकारी पूछने पर इस तथ्य से अनभिज्ञ मिले कि जिले में फसल मुआवजा के लिए कितने किसानों ने क्लेम किया है। 2020 से अब तक कितने किसानों को क्लेम की राशि मिली है और कितने क्लेम रिजेक्ट किए हैं। बचे हुए किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया कहां तक पहुंच गई है। इस बात का अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था, जबकि 26 जुलाई को आयोजित धरने के समय भी यही पूछा गया था। जब भी अधिकारियों के पास इस बात कोई जवाब नहीं था। इससे सिद्ध होता है कि सरकार और इंश्योरेंस कंपनियों को किसानों की कितनी चिंता है। कमेटी एवं किसान संगठनों का मानना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं कृषि कानून कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए हैं। ये पूर्ण रूप से किसानों के खिलाफ है। इससे किसानों के हित से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने फैसला लिया है कि 9 अगस्त को सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त को सरकार के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों खिलाफ कॉर्पोरेट भगाओ- खेती बचाओ के नारे के साथ जुलूस भी निकाला जाएगा। इस मौके पर किसान यूनियन टिकेट के नेता रामकिशन महलावात, जय किसान आंदोलन के नेता मास्टर धर्म सिंह, किसान यूनियन चढूनी के नेता समय सिंह, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन नेता रामकुमार निमोठ, रामफल पूर्व सरपंच मुमताजपुर, मनफूल सांगवान, कुलदीप, बलराम ईश्वर मेहालावत, पृथ्वी सिंह बालियर, राममेहर व भागमल इत्यादि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed