{"_id":"64593ebdaee206f5fd043fc6","slug":"demand-to-pick-up-garbage-from-dumping-yard-and-build-wall-people-created-ruckus-rewari-news-c-17-1-147044-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डंपिंग यार्ड से कूड़ा उठाने और दीवार बनवाने की मांग, लोगों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डंपिंग यार्ड से कूड़ा उठाने और दीवार बनवाने की मांग, लोगों ने काटा बवाल
Mon, 08 May 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 08 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जगन गेट चौकी के समीप मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) की दीवार गिरने एवं कूड़ा डालने के विरोध में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने डंपिंग यार्ड के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यार्ड में खड़े डंपर और जेसीबी मशीनों को भी नहीं निकलने दिया।
प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस और नगर परिषद कर्मचारी पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग दीवार बनवाने और कूड़ा हटाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे मुख्य सफाई निरीक्षक के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म किया।
शहर का कचरा जन गेट चौक पर बनाए गए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में डाला जा रहा है। तीन दिन पूर्व सेंटर की दीवार भरभराकर गिर गई थी। इससे आसपास रहने वाले परिवारों के बच्चे भी बाल-बाल बच गए थे। जिससे लोग सेंटर की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाने लगे हैं। सोमवार सुबह स्थानीय लोग विशेषकर महिलाएं एमआरएफ सेंटर के गेट पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कूड़ा डाले जाने से आसपास के लोगों का यहां रहना मुश्किल हो गया है। यहां का माहौल बदबूदार बना हुआ है। इस बारे में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
विज्ञापन
एक साल पहले बनाई गई एमआरएफ सेंटर की दीवार भी तीन दिन पूर्व गिर गई थी। ऐसे में दीवार की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे है। वहीं नगर परिषद कर्मचारियों का आरोप था कि दीवार को जानबूझकर धक्का देकर गिराया गया है। मौके पर पहुंचे मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि शाम तक दीवार बनवा दी जाएगी। इसके अलावा जल्द ही कचरा भी उठवा दिया जाएगा।