{"_id":"6af89ce1455065942d05db72","slug":"in-36-government-schools-across-the-district-students-do-not-even-have-access-to-clean-drinking-water-rewari-news-c-198-1-fth1001-248643-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले के 36 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल तक मयस्सर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले के 36 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल तक मयस्सर नहीं
Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 640 सरकारी स्कूलों में से 315 स्कूलों के पेयजल की जांच की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड हुई है। इनमें से 36 स्कूलों के पानी के सैंपल फेल मिले जो पीने योग्य नहीं हैं। 279 स्कूलों के पानी को पीने योग्य पाया गया है।
अभी 325 स्कूलों में पेयजल की जांच होनी बाकी है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किस गुणवत्ता का पानी मिल रहा है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पेयजल सैंपल की रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है।
खास बात यह है कि प्राथमिक स्कूलों में पानी के सैंपल अधिक फेल हुए हैं। इन स्कूलों में पांच से नौ वर्ष तक की उम्र के छोटे बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में दूषित पानी की उपलब्धता उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
एक ओर स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जांच रिपोर्ट में पानी के सैंपल फेल होने और बड़ी संख्या में स्कूलों की जांच लंबित होने की तस्वीर सामने आई है।
प्रदेश के सभी जिलों में खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर तीन बार शपथ पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप जैसी सुविधाएं दुरुस्त होने का दावा किया गया है।
इसके बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि जब स्कूलों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होने के शपथ पत्र दिए जा चुके हैं तो फिर 36 स्कूलों के पानी के सैंपल फेल कैसे हो गए और शेष 325 स्कूलों में अब तक पानी की जांच क्यों नहीं हो सकी है।
पेयजल जांच की स्थिति
कुल सरकारी स्कूल-- 640
डाटा अपलोड-- 315
जांच लंबित-- 325
पानी पीने योग्य-- 279
पानी पीने योग्य नहीं-- 36
वर्जन :
जिन सरकारी स्कूलों में पेयजल के सैंपल पीने योग्य नहीं मिले हैं, उनकी रिपोर्ट संबंधित विभाग के साथ साझा की जाएगी। ऐसे स्कूलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिन स्कूलों में अभी तक पानी की जांच नहीं हुई है, वहां भी जल्द सैंपल लेकर जांच करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी।- राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।

कुल सरकारी स्कूल
डाटा अपलोड
जांच लंबित
पानी पीने योग्य
पानी पीने योग्य नहीं