{"_id":"673f882644cc0724c6012c74","slug":"demand-to-open-grain-market-in-dahina-and-kund-rewari-news-c-198-1-rew1001-211876-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डहीना और कुंड में अनाज मंडी खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डहीना और कुंड में अनाज मंडी खोलने की मांग
Fri, 22 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। डहीना स्थित बस स्टैंड के पास ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एवं जन कमेटी की बैठक हुई। इसमें 20 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डहीना और कुंड में अनाज मंडी खोलने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरचंद ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि डहीना को केंद्र कर करीब 25 से 30 गांवों और कुंड को केंद्र कर 25 से 30 गांवों के किसानों को रबी और खरीफ की फसल को रेवाड़ी अनाज मंडी में बेचने के लिए ले जाने में आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार डहीना और कुंड में अनाज मंडियां खोलने के लिए त्वरित कार्रवाई करे। 6 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सहित कोसली के विधायक अनिल एवं बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार को इस आशय का ज्ञापन भी दिया जाएगा। जिसमें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। सरकार का सकारात्मक जवाब नहीं आया तो डहीना व कुंड में जन पंचायत आयोजित की जाएगी। कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसान हित में यह जरूरी है कि यह आंदोलन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चलाया जाए। बैठक का संचालन रामकुमार निमोठ किया।