फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to make caste certificate in the name of Meghwal community

Rewari News: मेघवाल समाज के नाम से जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग

Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand to make caste certificate in the name of Meghwal community
फोटो : 08जांंट सायरवास गांव में मी​टिंग में एकत्रित हुए मेघवाल जागृति मंच के सदस्य। स्रोत :
रेवाड़ी। मेघवाल जागृति मंच की साप्ताहिक बैठक का आयोजन जांंट सायरवास (जाटी) गांव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय पाल रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने की। सचिव भूपेंद्र शेखपुर ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि मेघवाल जागृति मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण और मेघवाल समाज के काफी लोग बैठक में शामिल रहे। इस अवसर पर संरक्षक वेदप्रकाश मेघवाल ने बताया कि सभी ने समाज में हो रही जागृति को लेकर मेघवाल जागृति मंच की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षाविद अशोक मेघवाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जातीय चौपाल को हरिजन चौपाल की जगह मेघवाल चौपाल नाम लिखा जाए। साथ ही मेघवाल समाज के नाम से जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग भी उठी।
विज्ञापन


इस दौरान सभी ने यह निर्णय लिया कि रेवाड़ी ब्लॉक में सभी गांवों का दौरा कर जल्द ही मेघवाल जागृति मंच के आह्वान पर एक ब्लॉक स्तरीय मेघवाल महासम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। मीटिंग में संरक्षक सेवानिवृत्त एसडीओ वेदप्रकाश नांगल तेजू, प्रवक्ता अशोक मेघवाल, अध्यक्ष सूरजभान, सुंदरलाल भटेडिया, डॉ. गजराज सिंह, सचिव भूपेन्द्र शेखपुर, कोषाध्यक्ष बलबीर प्राणपुरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed