फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to give martyr's honor to cow protector Sonu Sarpanch

Rewari News: गोरक्षक सोनू सरपंच को शहीद का सम्मान देने की मांग

Mon, 19 Aug 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to give martyr's honor to cow protector Sonu Sarpanch
फोटो: 27रेवाड़ी। कार्यक्रम में गो सेवकों को प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित करते संस्था के संयोज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गोरक्षक सोनू सरपंच को श्रद्धांजलि दी गई और उनको शहीद का सम्मान देने की मांग की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, गो क्रांति मिशन के प्रदेश प्रमुख प्रदीप डागर व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि सोनू सरपंच ने गोमाता की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। उन्होंने शहर में एक चौक का नाम सोनू के नाम रखने और उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, सुंदर, राकेश, रविन्द्र व शीशराम यादव ने सोनू सरपंच के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर, बलबीर अग्रवाल व राजेंद्र सिंह यादव ने गोसेवा का महात्म्य बताया। इस मौके पर गोरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed