फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to extend the service period of Subedar Major

Rewari News: सूबेदार मेजर की सेवा अवधि बढ़ाने की मांग

Sat, 01 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend the service period of Subedar Major
फोटो : 06मेजर डॉ. टीसी राव चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान को अपनी पुस्तक भेंट करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राष्ट्रीय शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक व संयोजक मेजर डॉ. टीसी राव और फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल महाबीर सिंह यादव ने भारत सरकार के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान सूबेदार मेजर की सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की।
जनरल अनिल चौहान ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मेजर टीसी राव ने अपनी पुस्तक भेंट की और भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बहादुर और सैन्य परंपरा वाली मार्शल कौम को सम्मान देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन

इस पर जनरल चौहान ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने जाति-आधारित रेजिमेंट्स भारतीयों को विभाजित करने के लिए बनाई थीं, और वह इस सिद्धांत के खिलाफ हैं। इस पर मेजर राव और कर्नल यादव ने उनके दृष्टिकोण की सराहना की, लेकिन साथ ही सुझाव दिया कि यदि जातिगत रेजिमेंट्स को जारी रखना उचित नहीं है, तो सभी रेजिमेंट्स के नामों से जातिगत संदर्भ हटाए जाने चाहिए। मेजर राव ने भारतीय सेना में सूबेदार मेजर की सेवा अवधि बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed