फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand raised to form Ahir Regiment

Rewari News: अहीर रेजिमेंट बनाने की उठाई मांग

Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to form Ahir Regiment
कोसली। नाहड़ स्थित शहीद स्मारक के परिसर में रविवार को हुई अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की बैठक में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की गई। तय किया गया कि जल्द ही इस मांग को लेकर राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बैठक शुरू की। बैठक को सूबेदार रणतेज सिंह, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह और कर्नल सोनाराम ने संबोधित किया। राव अजीत सिंह ने अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की गतिविधियों पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। कहा कि हम राजनीति से प्रेरित नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को अहीर रेजिमेंट बनाने के लिए ज्ञापन देंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे और अपनी सदस्यता बढ़ायेंगे। अध्यक्षता शहीद एवं पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण समिति नाहड़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर अमरसिंह और संचालन डॉ जयभगवान भारद्वाज ने किया। बैठक में सरपंच महेंद्र सिंह यादव,महाबीर सिंह यादव, सूबेदार मेजर रामकुमार यादव, बनवारी लाल यादव, शिवसहाय यादव, रोशन लाल श सूबेदार मेजर लक्ष्मीनारायण, डॉ. यतीन्द्र सिंह, सूबेदार रामअवतार आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed