फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand raised again to remove encroachment in Dharuhera

Rewari News: धारूहेड़ा में अतिक्रमण हटवाने की फिर उठी मांग

Wed, 01 Nov 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demand raised again to remove encroachment in Dharuhera
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। नगर विकास युवा संगठन के संयोजक चरण सिंह ने जिला प्रशासन से धारूहेड़ा की फिरनी की पैमाइश जल्द कराने की मांग की है। कहा कि लोगों ने फिरनी पर अतिक्रमण कर लिया है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर पालिका इस विषय में कुछ नहीं कर रही है। राजस्व विभाग को चाहिए कि धारूहेड़ा की फिरनी की सही पैमाइश कर निशानदेही हो ताकि अतिक्रमण हटवाया जा सके। आरोप है कि नगर पार्षद ही अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए अब जिला प्रशासन को ही अतिक्रमण हटवाने में अपना रोल अदा करना चाहिए। आगे कहना है कि बिजली के खंबे की आड़ में 15 फिट तक अतिक्रमण हो गया है। धारूहेड़ा सोहना रोड पर स्पीड ब्रेकर बन जाने के कारण अब धारूहेड़ा के सर्कुलर रोड पर आवागमन अधिक है, इसलिए अतिक्रमण हटवाना नितांत आवश्यक है। ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed