{"_id":"65a030e9c47f3fa51001a2fe","slug":"demand-of-asha-workers-placed-before-cmo-rewari-news-c-198-1-rew1003-8459-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीएमओ के समक्ष रखी आशा कार्यकर्ताओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीएमओ के समक्ष रखी आशा कार्यकर्ताओं की मांग
Thu, 11 Jan 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता यूनियन रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिलने जाता हुआ। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा से संबंधित एआईयूटीयूसी का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जिला सचिव संतोष के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डायरेक्टर को लंबित मांगों को लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया कि हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं को अगस्त से दिसंबर 2023 तक का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। दिसंबर में केवल एकमुश्त राशि 20 हजार रुपये जारी की गई है, जिनको आशा कार्यकर्ताओं को देय राशि से काटने की बात कही गई है। इसकी वजह से हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 नवंबर की वार्ता में बनी सहमति पर भी अभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अतः हरियाणा की सभी आशा कार्यकर्ताओं का अगस्त से दिसंबर तक का मानदेय तुरंत जारी किया जाए। इसमें से कोई राशि काटी न जाए। हड़ताल व आंदोलन के दौरान का मासिक मानदेय 4000 रुपये व आठ गतिविधियों के 2000 रुपये मासिक दिए जाएं।
मांगों पर सहमति बनी मगर लागू नहीं की
ज्ञापन में मांग की गई कि मिशन डायरेक्टर के साथ 1 सितंबर 2023 को यूनियन के साथ पंचकूला में हुई वार्ता में जिन मांगों पर सहमति बनी थी उन्हें तुरंत लागू किया जाए। इनमें मुख्यतः इंसेंटिव को दो गुना करने, चिरायु योजना के लिए जिन आशा कर्मियों से 150 रुपये वार्षिक प्रीमियम लिए गए हैं, वे सर्वे कराकर वापस करने, आशा कार्यकर्ता को टैब देकर ऑफलाइन कार्य खत्म करने, ड्रेस के 800 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने, कोविड के 12,000 रुपये जिनको नहीं मिले हैं देने, आशा के लिए हर स्तर पर विश्राम रूम अलॉट किए जाने, सीएचसी, पीएचसी, नागरिक अस्पताल आने-जाने के लिए किराए के लिए एकमुश्त राशि देने, आशा एप जल्दी ही शुरू करके सभी को बकाया मानदेय देने व मानदेय में बढ़ोतरी के लिए यूनियन के प्रस्ताव को सरकार के पास भेजे जाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
एकमुश्त 20 हजार रुपये न मिलने की बात उठाई
जिला सचिव संतोष ने बताया कि यूनियन ने मिशन डायरेक्टर को ई-मेल भेजकर यूनियन से वार्ता करने का समय देने का भी निवेदन किया है, ताकि बातचीत के माध्यम से मुद्दों का समाधान किया जा सके। हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं को आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े। बोहतवास पीएचसी की कुछ आशा कार्यकर्ताओं को अभी तक एकमुश्त राशि 20 हजार रुपये नहीं मिलने की बात भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में पूनम यादव, ज्योति देवी, सोनू शर्मा, रेखा, नीलम व कांता शामिल रहीं।