{"_id":"6902669f1c12f71e5a099346","slug":"demand-from-the-government-to-extend-the-purchase-till-november-15-rewari-news-c-198-1-rew1001-228123-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकार से 15 नवंबर तक खरीद बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकार से 15 नवंबर तक खरीद बढ़ाने की मांग
Thu, 30 Oct 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी का दौरा करते हुए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला रेवाड़ी
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला रेवाड़ी के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को कोसली अनाज मंडी का दौरा किया। दौरे के दौरान यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि मंडी में लगभग चार किलोमीटर लंबी बाजरे की ट्रैक्टर, फोर व्हीलर और अन्य साधनों की लाइनें लगी हुई हैं, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।
प्रधान समय सिंह ने कहा कि सरकार से यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में 15 नवंबर तक बाजरा खरीद जारी रखने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार कहती है कि एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी, तो फिर किसानों को एमएसपी का लाभ क्यों नहीं मिल रहा?
वर्तमान में कोसली मंडी में बाजरा मात्र 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जिससे किसान घाटे में जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने 15 नवंबर तक एमएसपी पर बाजरा की खरीद नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
समय सिंह ने कहा कि सरकार में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है, न ही सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष का कोई नेता इस मुद्दे पर बोल रहा है। इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम कोसली से मुलाकात की और बाजरा खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग रखी।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों की मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी और कोशिश की जाएगी कि 15 नवंबर तक खरीद जारी रहे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह दखोरा नाहड़ ब्लॉक प्रधान, राजेंद्र कुमार गेरा, नीलम मूंदड़ा, अनीता कोसली सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।