फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for widening of Sohna-Delhi Nandrampur Bass Road

Rewari News: सोहना-दिल्ली नन्दरामपुर बास रोड को चौड़ा करने की मांग

Wed, 22 Oct 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for widening of Sohna-Delhi Nandrampur Bass Road
धारूहेड़ा। क्षेत्रवासियों ने सोहना-दिल्ली नन्दरामपुर बास रोड को 300 फीट चौड़ा करने, नेशनल हाईवे 48 व 919 पर बड़े फ्लाईओवर और सड़क लूप बनाने की मांग को जोर देकर रखा है। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर निवेदन किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के अनुसार, धारूहेड़ा में प्रवेश व प्रस्थान के लिए केवल एक ही फ्लाईओवर मौजूद है। यह फ्लाईओवर सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है जिससे यहां हमेशा भारी जाम लगता है।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए बड़ा फ्लाईओवर और पुलिस स्टेशन के पास सड़क लूप का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने बताया कि स्कूलों के छात्र भी इसी फ्लाईओवर और सर्विस रोड से आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में फ्लाईओवर और सर्विस रोड पर पानी भर जाता है जिससे बच्चों और आमजन को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जाम के कारण पुलिस टीम को भी ट्रैफिक नियंत्रण में कठिनाई होती है। उनका कहना है कि नेशनल हाईवे पर वाहनों की बढ़ती संख्या और गड्ढों के कारण जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाईवे के आसपास बसे ग्रामीण, होटल और ढाबा संचालक प्रदूषित वायु और वाहन के धुएं के संपर्क में हैं।
कंवर सिंह ने बताया कि पहले भी चौड़ीकरण और फ्लाईओवर के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया गया था लेकिन अब जब नेशनल हाईवे 48 का री-मॉडलिंग कार्य चल रहा है तो धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा फ्लाईओवर और सड़क लूप बनाकर जाम से राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफिक लगभग आधा हो जाएगा और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

स्थानीय लोग और उद्यमी भी जोर दे रहे हैं कि रोड चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी बल्कि प्रदूषण और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed