{"_id":"6786a579ddd2a9f72a0c7b20","slug":"demand-for-strict-punishment-for-the-murderer-of-journalist-chandrakar-rewari-news-c-198-1-rew1001-213941-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पत्रकार चंद्राकर के हत्यारे को कड़ी सजा देेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पत्रकार चंद्राकर के हत्यारे को कड़ी सजा देेने की मांग
Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव को सौंपकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर दुख जताया। साथ ही आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार चंद्राकर की हत्या स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर सीधा हमला है। पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है, जो लोकतंत्र को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में पत्रकारों पर हमले न केवल इस स्तंभ को कमजोर करते हैं, बल्कि समाज के न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को भी हानि पहुंचाते हैं। कोसली के पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मुकेश चंद्राकर की हत्या की घटना की तुरंत और निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों को कानून के दायरे में लाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।