फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for school holidays due to summer

Rewari News: गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी करने की मांग

Fri, 15 May 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for school holidays due to summer
रेवाड़ी। हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश जल्द घोषित करने की मांग उठने लगी है। अभिभावक अमित ग्रोवर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां घोषित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। गर्मी और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में प्राइमरी और मिडिल सेक्शन के बच्चों को परेशानी हो रही है। तेज धूप, लू, भारी स्कूल बैग और लंबी बस यात्रा के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमित ग्रोवर ने बताया कि गर्मी के चलते बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए सभी स्कूलों में जल्द ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने या स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed