फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for police deployment at IGU; memorandum submitted to SP.

Rewari News: आईजीयू में पुलिस तैनाती की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for police deployment at IGU; memorandum submitted to SP.
एसपी हेमेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में विद्यार्थियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठी। छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास नियमित पुलिस तैनाती या पुलिस वाहन की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

रवि मसीत ने कहा कि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस की नियमित मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के साथ विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय में नशे और अन्य गलत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा परिसर और आसपास नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मांगों पर गंभीरता से विचार कर विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed