फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for plants rises in nurseries; sales see a surge.

Rewari News: नर्सरियों में पौधों की मांग बढ़ी, बिक्री में आया उछाल

Thu, 16 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for plants rises in nurseries; sales see a surge.
शहर में एक नर्सरी में पौधे खरीदते लोग। संवाद
रेवाड़ी। मानसून सीजन में लोग पौधरोपण कर रहे हैं। इसके चलते नर्सरियों में विभिन्न प्रकार के पौधों की मांग बढ़ गई है। इसके चलते पौधों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

घरों, छतों, आंगनों और बगीचों को हरा-भरा बनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मौसमी पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। बढ़ती मांग के चलते इन दिनों नर्सरी कारोबार में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

नर्सरी संचालकों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों प्रतिदिन 70 से 100 मौसमी पौधों की बिक्री हो रही है। बरसात का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। यही वजह है कि लोग एक-दो नहीं, बल्कि कई पौधे एक साथ खरीदकर अपने घरों और बगीचों में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों गुलाब, डहेलिया, देशी रोज, गुलदावरी, डियान्थस, साल्विया, करानडोला, गुड़हल, तुलसी, मोगरा, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट के अलावा आम, अमरूद, नींबू और अन्य फलदार पौधों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। बरसात के मौसम में लगाए गए पौधों की बढ़वार अच्छी होती है और इनमें फूल भी लंबे समय तक आते हैं।
इसी कारण लोग इस मौसम में पौधारोपण को प्राथमिकता देते हैं। मांग बढ़ने के साथ ही पौधों की कीमतों में भी करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। लोग बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद अपनी पसंद के पौधे खरीद रहे हैं।


कोलकाता, पुणे और आंध्रप्रदेश से मंगवाए जा रहे पौधे
नर्सरी संचालक वीनू ने बताया कि मानसून शुरू होते ही फूलों के पौधों की मांग में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इस बार देश के प्रमुख बागवानी केंद्रों से पौधे मंगवाए गए हैं। गुलाब और डहेलिया के पौधे कोलकाता, पुणे और आंध्रप्रदेश से मंगवाए गए हैं। यही कारण है कि लोग इन पौधों को खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं कोर्ट रोड स्थित नर्सरी संचालक कमल ने बताया कि खाद, गमले, परिवहन और पौधों की देखभाल पर खर्च बढ़ने के कारण कीमतों में हल्की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। आने वाले दिनों में मानसून के और सक्रिय होने के साथ पौधों की मांग में और तेजी आने की उम्मीद है। मांग बढ़ने से कीमतों में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। देशी गुलाब 50 रुपये, अंग्रेजी गुलाब 100 रुपये, डहेलिया 80 रुपये, गुलदावरी 100 रुपये, डियान्थस 40 रुपये, साल्विया 35 रुपये, करानडोला का पौधा 40 रुपये प्रति पीस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed