फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for martyr's memorial and railway underpass in Kosli

Rewari News: कोसली में शहीद स्मारक, रेलवे अंडरपास की मांग

Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for martyr's memorial and railway underpass in Kosli
कोसली। विधानसभा कोसली क्षेत्र के समुचित विकास के लिए विधायक अनिल यादव ने विधानसभा सत्र में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। उन्होने कोसली में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कोई स्मारक बनाने, गांव कंवाली में हाॅकी अकादमी व एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने, नाहड़ काॅलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। गांव टहना दीपालपुर में 24 एकड़ कृषि विभाग की जमीन एनएच-71 के साथ लगती है। यहां पर कृषि विभाग सरसों उत्पादन का उत्कृष्ट सेंटर स्थापित करने, बस स्टैंड का निर्माण करवा कर यहां सब डिपो की स्थापना करने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि कोसली में अंडरपास का मामला लंबित पड़ा है। इसे मंजूरी दी जाए। कोसली बाईपास का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कोसली, भाकली व नखेड़ा की नई कॉलोनियों को वैध घोषित करने, इंडस्ट्रियल हब बना कर युवाओं को रोजगार देने, डहीना ब्लाक में आईटीआई की स्थापना कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed