{"_id":"6877e7cb2ba4c99de207aeb0","slug":"demand-for-investigation-of-pg-and-guest-house-in-sector-6-and-4-in-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-222709-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में सेक्टर-6 व 4 में पीजी और गेस्ट हाउस की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में सेक्टर-6 व 4 में पीजी और गेस्ट हाउस की जांच की मांग
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के सेक्टर-6 व 4 में पीजी और गेस्ट हाउस की जांच की मांग की है। सेक्टरवासी लंबे समय से अवैध रूप से चल रहे पीजी और गेस्ट हाउस से बेहद परेशान हैं। सेक्टरवासियों का आरोप है कि इनमें असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है।
इनकी वजह से बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, सीवर, पार्किंग पर गहरा असर पड़ रहा है। यह आरोप लगाते हुए स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने नगर पालिका एवं एचएसवीपी को एक बार फिर शिकायत दी है। उनसे आग्रह किया है कि अवैध रूप से चल रही इन गतिविधियों को रोका जाए।
आरडब्ल्यूए की शिकायत के मुताबिक कॉलोनी के अंदर बने मकानों में पीजी और गेस्ट हाउस खोल दिए हैं। गेस्ट हाउस में युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। इसकी वजह से आसपास रहने बने मकानों में रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
यह गेस्ट हाउस बिना मंजूरी के चल रहे हैं। इनमें नक्शे का उल्लंघन हुआ है। स्टिल्ट पार्किंग को खत्म करके कमरों का निर्माण कर दिया है। कारों को बाहर सड़क पर खड़ा किया जाता है। लोगों के घरों के सामने कार खड़ी कर दी जाती है। इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शिकायत के मुताबिक कई मकानों को पीजी में बदल दिया है। एक-एक मकान में 40 से 50 लोग रह रहे हैं। इनमें देर रात तक शोर-शराबा होता है। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इन्हें बनाने में नियमों का उल्लंघन किया है। नक्शे का उल्लंघन कब्जा प्रमाण पत्र लेने के बाद हुआ है। पार्किंग क्षेत्र में कमरे बना दिए हैं। इससे कारों को बाहर खड़ा किया जाता है।