फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for full payment of Bhavantar amount to farmers

Rewari News: किसानों के लिए भावांतर राशि का पूरा भुगतान करने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for full payment of Bhavantar amount to farmers
फोटो: 09रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी प्रधान समय सिंह जानकारी देते हुए। स्र
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिला रेवाड़ी के प्रधान समय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से मांग की है कि बाजरे पर घोषित सवा छह सौ रुपये प्रति क्विंटल भावांतर का भुगतान सभी पंजीकृत किसानों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा केवल बचे हुए बाजरे के लिए ही भावांतर राशि देने की शर्त किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

समय सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में भी सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों के लिए भावांतर की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे सीमित कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि सभी पंजीकृत किसानों को समान रूप से यह राशि मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय किसान यूनियन चढूनी की जिला व राष्ट्रीय टीम का धन्यवाद किया। विशेष रूप से सरदार गुरनाम सिंह चढूनी और स्टेट बॉडी की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूनियन की लगातार मेहनत के दबाव में सरकार को सवा छह सौ रुपये की राशि घोषित करनी पड़ी, लेकिन अहीरवाल क्षेत्र के किसानों में अब भी नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सिंह ने यह भी कहा कि न तो भाजपा और न ही विपक्षी दलों के नेता किसानों के इस बड़े अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी पंजीकृत किसानों को भावांतर की पूरी राशि दी जानी चाहिए।

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, जिला प्रेस प्रवक्ता ममता यादव, जिला कोर कमेटी प्रधान राजकुमार बब्बू, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, राजकुमार (एससी सेल), बाबूलाल रोडवेज समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed