{"_id":"6b09c782e3b183775b0f8e6d","slug":"demand-for-changes-to-obc-creamy-layer-and-reservation-rules-rewari-news-c-198-1-fth1001-249396-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओबीसी क्रीमीलेयर और आरक्षण नियमों में बदलाव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओबीसी क्रीमीलेयर और आरक्षण नियमों में बदलाव की मांग
Fri, 27 Nov 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
ओबीसी आरक्षण और क्रीमीलेयर के नियमों में बदलाव की मांग को लेकर मॉडल टाउन में प्रेसवार्ता करते ओ
मॉडल टाउन। शुक्रवार को ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रेसवार्ता की। इसमें क्रीमीलेयर की गणना और आरक्षण से जुड़े नियमों को लागू करवाने की मांग उठी। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप नियमों में बदलाव की बात कही। सेवानिवृत्त ईओ और अधिवक्ता मनोज यादव ने क्रीमीलेयर निर्धारण में वेतन की गणना पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 के प्रावधानों के अनुसार, क्रीमीलेयर का निर्धारण केवल वेतन पर नहीं होना चाहिए। व्यक्ति की स्थिति और श्रेणी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को लंबित दावों के आकलन की बात कही थी। इसके बावजूद वर्ष 2025 के अभ्यर्थियों को अभी तक सेवा आवंटन नहीं मिला है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए भी नहीं भेजा गया है, जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है।
कैलाश यादव, रमेश सेन, करतार सिंह, भीम देव और नेमी चंद सैनी सहित अन्य लोगों ने हरियाणा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की बजाय 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे ओबीसी युवाओं को सरकारी नौकरियों में नुकसान हो रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को ज्ञापन भी दिए गए हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार से ओबीसी समाज को आरक्षण का पूरा लाभ देने की मांग की। उन्होंने क्रीमीलेयर निर्धारण के नियमों में स्पष्टता लाने को भी कहा। लंबित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की अपील की गई।