फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand and prices for timber are soaring in the market.

Rewari News: बाजार में लकड़ी की मांग और कीमतों में उछाल

Fri, 12 Dec 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand and prices for timber are soaring in the market.
भाड़ावास मार्ग पर लकड़ी की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। सर्दी के मौसम में लोग ऊनी कपड़ों के साथ अलाव के लिए लकड़ी की खरीदारी में भी जुट गए हैं। लकड़ी के भावों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बाजार में सामान्य दिनों में लकड़ी 6 से 7 रुपये प्रति किलो में आसानी से उपलब्ध होती थी लेकिन अब कीमत 9 से 12 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

व्यापारी कहते हैं कि तापमान में गिरावट के चलते अलाव और हीटर की मांग बढ़ गई है, जिससे लकड़ी की खपत में अचानक इजाफा हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने ठंड को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। कई दुकानदार ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में लकड़ी मंगवा रहे हैं ताकि अचानक बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आने वाले दिनों में बढ़ती ठंड के लिए दुकानदार तैयार हैं और बाजार में लकड़ी की खरीदारी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान और गिर सकता है, जिससे लकड़ी की मांग और बढ़ सकती है और कीमतें स्थिर नहीं रहेंगी।
------------

आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की संभावना
भाड़ावास स्थित दुकानदार राजकुमार सैनी जैसे ही तापमान में गिरावट आती है, वैसे ही लकड़ी की मांग बढ़ जाती है। लोग घरों और दुकानों में ठंड से बचाव के लिए लकड़ी का इस्तेमाल अधिक करते हैं। हरिश यादव ने बताया कि ठंड अधिक पड़ने पर डिमांड स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। सोनू ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड का कहर और बढ़ सकता है। ऐसे में लकड़ी की मांग और अधिक बढ़ेगी और कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed