फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Defense Minister assured on the demand of Ahir Regiment

अहीर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

Thu, 16 Sep 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister assured on the demand of Ahir Regiment
केंद्रीय मंत्री को मांगपत्र सौंपते रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : Rewari
कोसली। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। शर्मा ने उनसे कहा कि देश की आजादी में अहीरवाल क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। इससे पहले भी सांसद ने जोर-शोर से लोकसभा में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग रखी थी।
विज्ञापन

रक्षामंत्री के समक्ष सांसद ने अहीरवाल क्षेत्र के शहीद जवानों के बारे में आंकडे़ बताए और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सांसद ने बताया कि अहीर सैनिकों द्वारा आजादी से पहले व बाद में अनेकों वीर पदक हासिल किए हैं। जोकि इस अहीर वाल क्षेत्र का स्वर्णिम इतिहास रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद को आश्वासन दिया है कि अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। प्रथम विश्व युद्ध में अहीर सैनिकों ने पूर्वी अफ्रीका, मेसोपोटामिया, काला सागर आदि के मोर्चा पर पूरे विश्व में अपनी वीरता का लोहा मनवाया है। इसी तरह द्वितीय विश्व युद्ध में भी अहीर सैनिकों का इतिहास स्वर्णिम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed