फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Decision to celebrate birthdays of elderly people above 70 years of age

Rewari News: 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का जन्मदिन मनाने का निर्णय

Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Decision to celebrate birthdays of elderly people above 70 years of age
आम सभा के दौरान एकत्रित हुए महावर सभा के पदाधिकारी। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। महावर सभा की वार्षिक आम सभा राजेश पायलट चौक के पास आयोजित की गई। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान समाज के गणमान्य एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। सभा में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का हर माह जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभा में सर्वप्रथम संस्था के सचिव सीए सुबोध गुप्ता ने 20 दिसंबर तक की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए संस्था की आर्थिक स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया।संस्था के प्रधान एडवोकेट राजीव गुप्ता ने समाज की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिवस प्रत्येक माह सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। सभा में समाज के उत्थान एवं विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई। इसमें महिलाओं के लिए कोचिंग क्लासेस, बच्चों के लिए काउंसलिंग क्लासेस, युवाओं के लिए करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कैंप तथा समाज के सर्वांगीण विकास से संबंधित अन्य सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मार्केटिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नियुक्त होने पर नवल किशोर गुप्ता एवं कमेटी के सदस्य नियुक्त होने पर विष्णु गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed