{"_id":"67aba351e19df9681c096991","slug":"decision-taken-to-run-jaago-parents-jaago-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1001-215133-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जागो अभिभावक जागो अभियान चलाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जागो अभिभावक जागो अभियान चलाने का लिया निर्णय
Wed, 12 Feb 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 04नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित मीटिंग में चर्चा करते हुए। स्रोत : प्रवक्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। समाजसेवी संजय शर्मा की अध्यक्षता में भाड़ावास चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में शहर के अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। यहां जागो अभिभावक जागो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यहां अभिभावकों व नागरिकों को समाजसेवी संजय शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 2009 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम बनाया गया था। इस कानून के तहत सभी निजी विद्यालयों में 25% गरीब वर्ग के बच्चों को मुफ्त व कक्षा 8 तक अनिवार्य रूप से शिक्षा देने का प्रावधान किया गया। इस कानून के तहत प्रत्येक लाभांवित बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करती है, ताकि गरीब वर्ग के जरूरतमंद पात्र बच्चों को मुफ्त दाखिले व कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा का लाभ दिलाया जा सके। अंत में सभी ने इस अभियान में अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त लैक्चरर कैलाश बलडोदिया, सत्यनारायण शर्मा, नारायण दास, राजेंद्र प्रजापत, प्रेमसिंह प्रजापत, दलीप सैनी, कपिल सैन आदि मौजूद रहे।