{"_id":"6abab71cf8047fc0370ed5f7","slug":"decision-taken-to-promote-education-within-the-valmiki-community-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246219-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाल्मीकि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाल्मीकि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया निर्णय
Tue, 29 Sep 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी। स्त्रोत: सभा
रेवाड़ी। भारतीय वाल्मीकि समाज की ओर से शहर की इंद्रा कॉलोनी में विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय वाल्मीकि समाज की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी नरेश सिंह कांगड़ा ने की। समारोह में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक जागरूकता व अन्य मुद्दों पर मंथन किया। ओमप्रकाश चांवरिया और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मदनलाल ने संबोधित किया।
बैठक में समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके लिए समाज स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि अशिक्षा के कारण समाज के विकास में बाधा आती है।
शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। बैठक में समाज की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में राजवीर सिंह, पाल, जगदीश, रामकुमार, चौधरी, मुकेश, पवन, विजेंद्र सिंह, रामपाल, गणपत समेत समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।