फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Decision taken to meet the Chief Minister regarding the Masani Barrage issue.

Rewari News: मसानी बैराज की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का लिया निर्णय

Fri, 04 Sep 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to meet the Chief Minister regarding the Masani Barrage issue.
मसानी पंचायतभवन में आयोजित बैठक में भाग लेते संगठनों से जुड़े पदा​धिकारी व लोग। स्त्रोत: ग्रामी
रेवाड़ी। मसानी बैराज और साहाबी नदी को प्रदूषण मुक्त करने और बैराज में पहुंच रहे दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर शुक्रवार को पंचायत घर मसानी में जगदीश खरकड़ा की अध्यक्षता बैठक हुई। इसमें अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा सत्र में समस्या को प्रमुखता से उठाने और मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान की मांग रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेंज वन अधिकारी कमल सिंह ने मसानी बैराज के स्थायी समाधान को लेकर अब तक की गई गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ पदयात्रा और ट्रॉली रैली भी निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा 16 अगस्त को रेवाड़ी विधायक तथा 20 अगस्त को बावल विधायक को ज्ञापन सौंपकर मसानी बैराज के गंदे पानी और प्रदूषण की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विधायकों से अनुरोध किया गया था कि वे आगामी विधानसभा सत्र में क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को उठाएं। साथ ही 6 सितंबर को मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन के दौरान क्षेत्र के जागरूक लोगों की उनसे मुलाकात करवाने का आग्रह किया गया था। बैठक में बताया गया कि दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने पर सहमति जताई है।
बैठक में पार्षद निरंजन सिंह, सरपंच भूप सिंह, धीरज यादव, सत्यवान यादव, महावीर यादव खलियावास, रामपाल यादव, बाबू रविंद्र, नवल सिंह, धर्मपाल, मोहर सिंह निखरी, दिनेश यादव, राजेश रसगन, निहाल लंबरदार, विकास यादव खरखड़ा, देवेंद्र सिंह यादव, बिशन सिंह लंबरदार रालियावास, कृष्ण मिस्त्री मसानी, सरपंच प्रतिनिधि रामगढ़ भगवानपुर, अनिल यादव, अजय मीणा जडथल, थानेदार महिपाल मौजूद रहे।


छह किमी पाइपलाइन बिछाने से हो सकता है समाधान
वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मसानी बैराज की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सरकार का आभार जताया जाएगा।बताया जाएगा कि अब करीब छह किलोमीटर का कार्य शेष है। जड़थल से मसानी तक पाइपलाइन बिछाकर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित कर दी जाए तो क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। इसके अलावा मसानी बैराज से आगे गंदे पानी की निकासी के लिए चल रहे कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री, रेवाड़ी और बावल के विधायकों का धन्यवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed