फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   decesion declered in roadways tronsport department

नया रोडवेज बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ

Sun, 10 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 10 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ भगवानपुर रोड एवं नेशनल हाईवे-71 के बीच बीस एकड़ पांच मरला जमीन पर बनने बनने वाले नए रोडवेज बस अड्डे का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


बस अड्डे के लिए एक्वायर की गई जमीन में से एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में केस डाला हुआ हुआ था, जिसका फैसला परिवहन विभाग के पक्ष में आ गया है। परिवहन विभाग ने डीआरओ को कब्जा दिलाने के लिए अब पत्र भी लिख  दिया है। वहीं परिवहन मंत्रालय व अन्य विभाग को भी निर्माण संबधित कार्यों के लिए फाइल भेज दी गई  है।

बस अड्डे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2013 में किया था। लेकिन कोर्ट में केस में जाने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


यह था मामला
शहर के बीच में लगने वाले जाम से बचने और सुविधाओं के विस्तार के लिए 2009 में रामगढ़ भगवानपुर रोड व नेशनल हाईवे-71 के साथ नए बस अड्डे के लिए परिवहन विभाग की ओर से बीस एकड़ पांच मरला जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन एक्वायर होने के बाद 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड निर्माण के लिए शिलान्यास भी कर दिया था। लेकिन रेवाड़ी निवासी  शिंभुदयाल ने अपनपी लगभग आठ एकड़ जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ हाईकोर्ट में केस कर दिया था। दो साल से ज्यादा दिन केस चलने के बाद अब हाईकोर्ट की डबल बैंच ने परिवहन विभाग के हक में फैसला सुना दिया है। इसके बाद रेवाड़ी में नए बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ हो  गया है।

यह मिलेगा फायदा
नए बस अड्डे का निर्माण होने से शहरवासियों को घंटों लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही दिल्ली, रोहतक व जयपुर जाने के लिए यात्रियों के लिए अब और सुगम हो जाएगा।

 क्योंकि बसों के शहर के बीच से ज्यादा नहीं गुजरना पड़ेगा। इसी के साथ रोडवेज बस स्टैंड व कार्यशाला एक ही बिल्डिंग में होने के कारण परिवहन विभाग की कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। फिलहाल रोडवेज बस स्टैंड सर्कुलर रोड पर होने से यहां शहर का ट्रैफिक भी दौड़ता है। जिससे यहां जाम की समस्या रहती है।
------------------
वर्जन-
हाईकोर्ट का फैसला परिवहन विभाग के फेवर में आने के बाद डीआरओ के कब्जे दिलाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

संदीप सिंह, जीएम, रोडवेज
वर्जन:::::
कोर्ट के फैसला का स्वागत है। रेवाड़ी के लोगों को बस स्टैंड का लंबे समय से इंतजार है। जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ मिलकर सारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed