फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Debris fell from the dilapidated roof of Nahar police post, accident survived

नाहड़ पुलिस चौकी की जर्जर छत से गिरा मलबा, हादसा बचा

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Debris fell from the dilapidated roof of Nahar police post, accident survived
कोसली। नाहड़ पुलिस चौकी के भवन की छत जर्जर हो चुकी है। शुक्रवार की रात को छत का मलबा अचानक गिर गया। इस दौरान भवन में कोई भी कर्मचारी नहीं था, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

नाहड़ स्थित मुगल कालीन घुड़साल में चल रही नाहड़ पुलिस के भवन को मरम्मत की जरूरत है। मरम्मत के अभाव में उसकी जर्जर छत का मलबा अब गिरने लगा है। शुक्रवार की रात इस चौकी के भवन के एक कमरे की छत का मलबा अचानक गिर गया। इस दौरान मौके पर कोई नहीं था। कर्मचारी नियमित गश्त पर गए हुए थे, जबकि कुछ गर्मी की वजह से बाहर थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

यह पुलिस चौकी कई दशक पुराने भवन में निर्बाध चल रही है, मगर इसकी मरम्मत को लेकर अभी तक विभाग बेखबर था। इस भवन के चारों कोनों पर गुंबद बने हुए हैं। इसे नाहड़ नवाब की बेगम का महल कहा जाता है। उस समय इसे बारहदरी भी कहा जाता था। अब यह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed