{"_id":"670991aa3dc3d7ee780cf216","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-two-days-found-in-jharauda-canal-rewari-news-c-198-1-rew1001-210410-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दिन से लापता युवक का झाड़ौदा नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दिन से लापता युवक का झाड़ौदा नहर में मिला शव
Sat, 12 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोसली। दो दिन से लापता युवक का शव कस्बे के झाड़ौदा गांव स्थित नहर में पाया गया। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव बुचावास निवासी नरेंद्र सिंह (32) के रूप में हुई है।
नरेंद्र दो दिन से घर से लापता था। परिजनों ने महेंद्रगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि सड़क मार्ग पर बने पुल के पास एक बाइक व चप्पल पड़ी है। माइनर में एक युवक का शव है।
पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाल कर पहचान करवाई तो उसकी पहचान नरेंद्र के रूप में हुई। परिजन जब पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वह दो दिन से घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हमने महेंद्रगढ़ थाना में करवाई हुई है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद