{"_id":"68a2b33d57a049b5a30c105b","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-rewari-under-suspicious-circumstances-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पेशे से था ड्राइवर, सिर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पेशे से था ड्राइवर, सिर पर चोट के निशान
Mon, 18 Aug 2025 10:29 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:29 AM IST
सार
मृतक के सिर पर चोटों के निशान हैं, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनेठी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने सुबह के समय गांव के श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक मनेठी निवासी 35 वर्षीय नवीन पेशे से ड्राइवर था। यह भी शक जताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान उसका साथियों से झगड़ा हुआ होगा और इसी मारपीट में उसकी मौत हो गई। शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत खोल थाना पुलिस को खबर दी। सूचना पाकर डीएसपी जोगेंद्र, खोल थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक के सिर पर चोटों के निशान हैं, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। डीएसपी जोगेंद्र ने जानकारी दी कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस मृतक के परिजनों से भी लगातार बातचीत कर रही है ताकि कोई पुराना विवाद या दुश्मनी की बात सामने आ सके। वहीं, घटना के बाद से गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस का मानना है कि यह वारदात देर रात को अंजाम दी गई होगी। आसपास के लोग भी बता रहे हैं कि उन्होंने रात के समय कोई शोरगुल या झगड़े की आवाज नहीं सुनी, जिससे शक और गहरा हो गया है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच टीम अब मृतक के मोबाइल फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और नजदीकी रिश्तेदारों व परिचितों से बातचीत कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नवीन की आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी और वह रात को कहां गया था।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: आधी रात को बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, गहरी नींद में था परिवार, दो बच्चियों को लगी गोली