फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC took the report of redressal of complaints of Samadhan camp

Rewari News: समाधान शिविर की शिकायतों के निदान की डीसी ने ली रिपोर्ट

Fri, 25 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
DC took the report of redressal of complaints of Samadhan camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय में शुक्रवार को हुई बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार और वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से समाधान शिविर की शिकायतों के निदान की अपडेट रिपोर्ट ली।
डीसी ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं, उनके विभागाध्यक्ष 30 जुलाई तक शिकायतों का समाधान कराएं। इसके बाद भी शिकायतों का निदान नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। सभी विभागों से संबंधित जन शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने पर अगर संबंधित व्यक्ति को शिकायत लेकर बार-बार समाधान शिविरों में आना पड़ा तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed