फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dc suspended gram sachiv accused of embezzlement

Rewari News: गबन के आरोपी ग्राम सचिव को डीसी ने किया निलंबित

Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
dc suspended gram sachiv accused of embezzlement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने गबन का दोषी पाए जाने पर आशियाकी टप्पा जड़थल के तत्कालीन सरपंच और ग्राम सचिव रोहित कुमार को तुरंत प्रभाव से पद से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। आशियाकी टप्पा जड़थल निवासी कुलदीप यादव से प्राप्त शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा की जांच रिपोर्ट और अतिरिक्त उपायुक्त रेवाड़ी के पत्र पर डीसी ने यह कार्रवाई की है। डीसी ने बताया कि खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, धारूहेड़ा की जांच रिपोर्ट अनुसार पूर्व सरपंच आशियाकी टप्पा जड़थल द्वारा वर्ष 2020 में नेकीराम के घर से धर्म सिंह के घर तक रास्ता बनवाने पर 837399 रुपये की अदायगी दिखाई गई है। जबकि जांच रिपोर्ट के अनुसार रास्ते का मूल्यांकन 92692 रुपये दिखाया गया है। इस प्रकार सरपंच द्वारा लगभग 744707 रुपये का गबन करके ग्राम पंचायत को वित्तीय हानि पहुंचाई गई, जिसमें ग्राम सचिव रोहित कुमार भी शामिल था। उन्होंने गबन की गई राशि की वसूली के लिए एसडीएम रेवाड़ी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed