{"_id":"642f0fa85f9eb7fabd08f9a6","slug":"dc-gave-orders-the-city-council-released-the-tender-for-catching-dogs-in-20-days-rewari-news-c-17-1-115636-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीसी ने दिए आदेश, नगर परिषद 20 दिन में छोड़े कुत्तों के पकड़ने का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीसी ने दिए आदेश, नगर परिषद 20 दिन में छोड़े कुत्तों के पकड़ने का टेंडर
Fri, 07 Apr 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों को लेकर उपायुक्त से मिलने जाते पार्षद व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में कुत्तों द्वारा लोगों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में डीसी ने वीरवार को नगर परिषद के ईओ को निर्देश दिए कि 20 दिन में कुत्तों को पकड़वाने का टेंडर छोड़ा जाए। ताकि शहर के लोगों को कुत्तों से निजात मिल जाए।
शहर में कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को शहर में कुछ महिलाओं को कुत्तों ने काट लिया था, जिससे शहर के लोगों में रोष था। वीरवार को शहर के नगर पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शहर में आए दिन कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से कुत्तों की नसबंदी के लिए करीब 50 लाख का टेंडर छोड़ा गया था। लेकिन फिर भी कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद नसबंदी पर ही सवाल खड़े होने लगे थे। शहर के लोगों के अलावा पार्षदों ने भी नसबंदी को लेकर जांच की मांग की गई थी। उसके बाद प्रशासन कुत्तों की नसबंदी की जांच बैठा दी। लेकिन अभी तक यह जांच रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि पिछले लंबे समय से नगर परिषद विवादों में रही है, लेकिन करीब एक माह से नप की कार्यप्रणाली पटरी पर आने लगी थी।