{"_id":"6a14a534f06b00c0fa026cd5","slug":"dc-gave-instructions-to-take-action-on-the-complaint-of-illegal-occupation-rewari-news-c-198-1-rew1001-239056-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव पाडला में प्लॉटों पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं झज्जर रोड से हरी नगर तक बने बाईपास पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग को लाइटें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
गांव जैनाबाद में खेत में बिजली का पोल टूटने की शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी टूटे हुए पोल से संबंधित शिकायत मिले, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सेक्टर-4 में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।