फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC encouraged the winners of the state level youth festival

Rewari News: राज्यस्तरीय युवा उत्सव के विजेताओं का डीसी ने बढ़ाया हौसला

Tue, 07 Jan 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
DC encouraged the winners of the state level youth festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पलवल के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव में 12 में 9 विधाओं में ओवरऑल चैंपियन का खिताज जीतकर लौटे रेवाड़ी के 59 प्रतिभागियों को डीसी ने बधाई दी।
मंगलवार को रेवाड़ी पहुंचे विजेता प्रतिभागियों से डीसी अभिषेक मीणा ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर युवा जीवन में ऊंचा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। नृत्य, संगीत मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कला व सांस्कृतिक के संरक्षण व संवर्धन के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रचलित पारंपरिक संगीत और लुप्त होती संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। डीसी ने बताया कि युवा उत्सव में कई विधाओं में प्रथम आए छात्र-छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



प्रतिभागियों ने इन श्रेणी में जीत की हासिल : टीम के इंचार्ज प्रदीप कुमार व झम्मन सैनी ने बताया कि लोक नृत्य एकल में निर्मला (नीरू) द्वितीय, लोक नृत्य समूह में आईजीयू की गीता, हेमलता, संजोगिता, निर्मला (नीरू) एकता, अंशुल, अंजली, विधि, पिंकी, सिमरन ने प्रथम, डिक्लेमेशन में यतिन द्वितीय, कविता लेखन में ज्योति तृतीय स्थान हासिल किया। गैर प्रतिस्पर्धी (सोलो) में निक्की यादव द्वितीय व गैर प्रतिस्पर्धी (ग्रुप) में लावण्या फाउंडेशन से निर्मला (नीरू), पूर्वी, निक्की यादव, कोमल, निरमला, अंजली, अंजना, भुमि, ताशु, दीपिका प्रथम रहीं। नवाचार और विज्ञान की समूह प्रतिभागिता में प्रतीक्षा, भारती, प्राची, अदिती, उदयभान द्वितीय रहीं। प्राचार्य सुनील यादव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed