{"_id":"6532bffcf40efb71cd024e44","slug":"days-will-change-for-dilapidated-roads-rs-26-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-5763-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खस्ताहाल सड़कों के फिरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खस्ताहाल सड़कों के फिरेंगे दिन
Fri, 20 Oct 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के दिन फिरने वाले हैं। करोड़ों की लागत से बनने वाले अनेकों मार्गों के निर्माण की जहां मुख्यमंत्री ने अनुमति प्रदान कर दी है, वहीं अनेकों मार्गों के टेंडर भी किए जा चुके हैं तथा शेष के टेंडर भी जल्द ही किए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि 67.31 लाख की लागत से बनने वाले रोझूवास से सुमा खेड़ा, 205.10 लाख से बनने वाले रोहड़ाई से पहराजवास, 75.97 लाख की लागत से बनने वाले सुर्खपुर से मुंदडा तथा 64.78 लाख की लागत से बनने वाले ठाणा से शादीपुर तक बनने वाले रोड़ के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। वहीं 117.95 लाख की लागत से बनने वाले बालधान कलां से मोतला कला तथा 104.52 लाख की लागत से बनने वाले जाटूसाना-गुडिय़ानी-नांगल पठानी रोड़ के टेंडर 26 अक्तूबर को जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 115.38 लाख की लागत से बनने वाले रतनथल से शादीपुर, 286.91 लाख की लागत से बनने वाले गुडिय़ानी से बालधन, 97.58 लाख की लागत से बनने वाले गुलाबपुरा से जाडरा तथा 99.92 लाख की लागत से बनने वाले फतेहपुरी से दखोरा मार्ग के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जिन्हें भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कोसली विधानसभा क्षेत्र में करीब 26 करोड़ की लागत से बनने वाले छह मार्गों को भी अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि मोतला खुर्द से नांगल, बुडौली से जाहिदपुर, नांगलिया रणमोख से करावरा माकपुर, नांगलिया रणमोख से आशियाकी, कतोपुरी से पहराजवास तथा नाहड़-कोसली से रेलवे फाटक डहीना तक के निर्माण को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है। इन मार्गों के निर्माण प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास का मुख्य आधार है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार सड़कों के निर्माण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने इन सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताया है।