फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Daughters are no less than anyone in today's time: Sunita

आज के समय बेटियां किसी से पीछे नहीं : सुनीता

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Daughters are no less than anyone in today's time: Sunita
फोटो : 5कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। गांव गुरावड़ा स्थित सरकारी गर्ल्स कॉलेज में पुलिस टीम ने छात्राओं व स्टॉफ को डायल-112, ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा, साइबर अपराध, सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी। दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता ने कहा कि आज बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को साकार रूप देने के लिए समाज में व्यापक बदलाव की जरूरत है। आज के समय बेटियां किसी भी तरह से पीछे नहीं है और समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। बेटियों को बेटों की तरह मानकर उनको आगे बढ़ने का अवसर दें।
विज्ञापन

बेटियां परिवार का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने पुलिस की डायल-112 व दुर्गा शक्ति एप्लिकेशन के बारे में बताया। कहा कि डायल-112 एप को इंस्टॉल करके एप में अपनी डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता इत्यादि एक बार अपडेट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब भी किसी असुरक्षित परिस्थिति में पुलिस सहायता की जरूरत हो तो डायल-112 एप से माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है और उस समय पीड़िता को अपना नाम मोबाइल नंबर व पता, लोकेशन बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed