{"_id":"6a6b94c3660e3ce61c0ccf94","slug":"daily-wage-laborers-express-concern-over-housing-employment-and-inflation-seek-special-facilities-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242760-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिहाड़ी मजदूरों ने आवास, काम और महंगाई पर जताई चिंता, मांगीं विशेष सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिहाड़ी मजदूरों ने आवास, काम और महंगाई पर जताई चिंता, मांगीं विशेष सुविधाएं
Thu, 30 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते मंच के सदस्य व श्रमिक। स्त्रोत: संस्था
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने ढालियावास-सेक्टर 3 चौक पर वीरवार को दिहाड़ी मिस्त्री-मजदूरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। श्रमिकों ने आवास, काम और महंगाई के संकट पर चिंता जताते हुए सुविधाएं देने की मांग की।
मजदूरों ने बताया कि उन्हें किराए पर मकान मिलना मुश्किल है। खान-पान पर भी उनकी अधिकांश कमाई खर्च हो जाती है, जिससे कई बार कर्ज लेना पड़ता है।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने सरकार से लेबर हॉस्टल और अटल कैंटीन खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन में 10 रुपये में भरपेट खाना मिलता है। प्रधान ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर श्रम मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे।
श्रमिकों ने यात्रा किराए में 50 फीसदी छूट की मांग की। इसके साथ ही 20 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी मांगा गया। प्रधान ने 58 और 60 वर्ष की आयु पर 20 हजार रुपये मासिक पेंशन का सुझाव दिया।
विज्ञापन
अन्य मांगों में 100 रुपये मासिक किराए पर लेबर हॉस्टल, निशुल्क मेडिकल चेकअप, बच्चों की शिक्षा और डिलीवरी के लिए आर्थिक सहायता शामिल हैं। निर्माण कारीगरों को टूलकिट के लिए 20 हजार रुपये और महिला श्रमिकों के लिए समान मेहनताना व सम्मानजनक व्यवहार की गारंटी भी मांगी गई।
इस अवसर पर कोर समिति के सदस्य बीके राम सिंह, नंदलाल यादव सहित अनेक श्रमिकों ने भी अपने विचार रखें।