फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dacoit with reward of one lakh, wanted in many serious cases including robbery, arrested

Rewari News: लूट सहित कई संगीन मामलों में वांछित एक लाख का इनामी डकैत गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dacoit with reward of one lakh, wanted in many serious cases including robbery, arrested
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। धारूहेड़ा सीआईए टीम ने लूट सहित कई संगीन मामलों में वांछित एक लाख का इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद अपने किसी परिचित से मुलाकात करने के लिए पहुंचा था। पुलिस को इसकी जानकारी पहले ही मिल गई थी और उसे भोंडसी जेल के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रेवाड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस पर रिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 28 मई 2022 को रेवाड़ी शहर की सनसिटी निवासी उर्वषी शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड सेक्टर-8 बावल के मानव संसाधन विभाग में बतौर असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। 27 मई को उनकी संस्था की गाड़ी का एक कंटेनर लाखों रुपये के मोबाइल लोड कर नोएडा के लिए निकला था। 28 मई को कंटेनर मालिक ने फोन करके बताया कि कार सवार युवक दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित असाही पुल के पास रोककर कंटेनर को छीन कर ले गए। कंटेनर चालक को उसी कार में डालकर अपहरण कर ले गए। शिकायत पर कसौला थाना में लूट और अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

जेल में मुलाकात करने आया था

आरोपियों से 3,42,000 रुपये व 3 गाड़ी बरामद हो चुकी हैं। इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है और गुरुग्राम की भोंडसी जेल में अपने परिचित से मिलने के लिए आ रहा है। इस पर सीआईए धारूहेड़ा ने डकैत को भोंडसी जेल मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed